PhonePe App Installation: डिजिटल दुनिया में हर कोई किसी न किसी तरह कमाई करने की सोच रहा है। इंडिया में यूपीआई से ट्रांजेक्शन का चलन बढ़ता ही जा रहा है। हर कोई यूपीआई से पैसा ट्रांसफर करता है। धीरे धीरे नकद रूपए रखने की आदत कम हो रही है। बड़े शहरों में तो कोई नकद पैसा लेकर नहीं चलता। बहुत मुश्किल से किराए तक के पैसे मिल सकते हैं। यूपीआई ट्रांजेक्शन करने पर बहुत सी कंपनियां कैशबैक ऑफर भी देती है। कैशबैक ऑफर में आप प्रत्येक ट्रांजेक्शन पर कुछ न कुछ पैसा कमा सकते हैं।
यदि आपके पास PhonePe App नहीं है तो अभी तुरंत ही इसे डाउनलोड़ कर लीजिए।
इसके बाद पैसा कमाना बहुत ही आसान हो जाएगा। इस ऐप को डाउनलोड करने के बाद आप इस पर अपना अकाउंट बना लीजिए। इसके बाद किसी दूसरे PhonePe यूजर को 200 रुपए या उससे अधिक पैसा भेजिए। ऐसा करते ही आपको तुरंत 100 रुपए का Cash Back मिलेगा। इस तरह आप पांच बार तक Cash Back के रूप में हर बार 100 रुपए कमा सकते हैं।
PhonePe App से पैसा कमाने का दूसरा तरीका है कि आप अपने घर का इलेक्ट्रिसिटी बिल PhonePe App के जरिए ही भरें। पहले तीन बिलों पर आपको अधिकतम 100 रुपए तक का कैशबैक मिलेगा।
यदि आप अपने PhonePe App से मोबाइल रिचार्ज करवाते हैं तो भी आपको कैश बैक मिलता है। कई बार ऑफर के अनुसार आप 100 फीसदी कैशबैक पा सकते हैं।
यदि आपके पास PhonePe App है तो आप अपने दोस्तों को भी PhonePe App रेफर करके पैसा कमा सकते हैं। आपके द्वारा शेयर किए गए ऐप को यदि कोई इंस्टॉल करता है तो आपको 100 रुपए मिलेंगे।
rating/4
platform/android
0 Comments